26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

देश में महंगाई बेरोजगारी की मार से आम जनता ट्रस्ट है मोदी सरकार महंगाई नियंत्रित करने मे विफल रही

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फैंगो शाखा द्वारा आम कार्यकर्ता बैठक कां सुरेश सदा पूर्व पंचायत समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा देश में महंगाई बेरोजगारी की मार से आम जनता ट्रस्ट है मोदी सरकार महंगाई नियंत्रित करने मे विफल रही है। नौजवान रोजगार के तलाश में दर-दर का ठोकर खा रहे हैं फिर भी मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार दिलाने में विफल रही है। बिहार सरकार ने तमाम भूमिहीन परिवार को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने का वादा किया था लेकिन आज तक भूमिहीन परिवार को जमीन नहीं दिया जा रहा है।40 साल से बसे सरकारी जमीन पर फंगो 83 के अत्यंत पिछड़ी जाति, महादलित परिवार के लोग बसे हुए हैं फिर भी प्रशासन एवं बिहार सरकार बसे लोगों को पर्चा नहीं दिया गया है। बुच्चा पंचायत के बंकोल, नोनहा, फगो पुनर्वास, दुर्गा स्थान के महादलित परिवार आज भी पर्चा एवं मूलभूत सुविधा से वंचित है।इस इलाके के विकास के लिए नीतीश सरकार के पास कोई कार्यक्रम नहीं है। किसानों के फसल का लाभकारी कीमत दिलाने में मोदी सरकार विफल रही है। आज बिजली का रेट बढ़ा कर बिजली विभाग शोषण कर रहा है, दूसरे तरफ बिजली उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगाकर अतिरिक्त बिजली बिल में बढ़ोतरी की जा रही है। ब्लॉक अंचल एवं जिला कार्यालय में भयंकर भ्रष्टाचार है। सरकारी कार्यालय में बिना घूस का कोई काम नहीं हो रहा है। जमीन का दाखिल खारिज या परिमार्जन या जमीन नापी में बड़े पैमाने पर किसानों से घुस लिया जा रहा है। जमीन सर्वे में किसानों के साथ शोषण एवं वर्षों से बसे लोगों के नाम पर सर्वे नहीं किया जा रहा है।आम, खास ,नदी से निकली जमीन जो किसने किसानो के नाम से जमाबंदी पूर्व में लगान रसीद कट रहा था उस जमीन का भी सर्व नहीं किया जा रहा है। सड़क बांध रेलवे लाइन की किनारे वसे लोगों को पुनर्वासित नहीं किया जा रहा है। खगड़िया जिला में गंगा गंडक नदी के अप्रत्याशित बाढ़ से प्रभावित परिवारों को रिलीफ कोडके मुताबिक सामूहिक किचन,पॉलीथिन शीट,मवेशी चरा, दवा, एवं शौचालय, पानी का प्रबंध समुचित रूप से नहीं किया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली की दुकान से मिलने वाला अनाज काफी घटिया किस्म का दिया जाता है ऊसना चावल नहीं दिया जा रहा है।कोसी बागमती नदी के कटाव से प्रभावित धनछर,सिसवा, धमारा, बंगलिया, सोनबरसा, खरेटा डोमासी, गांव प्रभावित हो रहा है लेकिन कटाव रोकथाम एवं प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त तमाम सवालों को लेकर बाढ़ पीड़ितों को रिलीफ कोर्ट के मुताबिक राहत देने आदि सवाल को लेकर 27 सितंबर को खगड़िया समाहर्ता के समक्ष आयोजित विशाल प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेने का अपील किए। आम सभा को सीपीआई अंचल मंत्री कॉमरेड अनिल कुमार सिंह, शाखा मंत्री अभिमन्यु चौधरी, सीपीआई शाखा सदस्य फोचो चौधरी, सीपीआई जिला परिषद सदस्य कॉ रामस्वरूप चौधरी, पूर्व मुखिया कांग्रेस श्रीकांत शाहआदि संबोधित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें