21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

नेहरू युवा केन्द्र, खगड़िया द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चला लोगों किया गया जागरूक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट पत्रकार नगर, खगड़िया।आज दिनांक-17.01.2024 को नेहरू युवा केन्द्र, खगड़िया “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार” के तत्ववाधान में धुसमुरी बिशनपुर के ए.बी.सी. क्लासेज, बभनगामा में जिला युवा अधिकारी के निदेश के आलोक में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य श्रीमति चुनमुन देवी, डा0 अशोक कुमार, प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री निरज कुमार, एबीसी क्लासेज के श्री बाल्मिकी कुमार, श्रीमति बी.के. नवीता, वार्ड सदस्य श्री संदीप कुमार, सुजीत कुमार, सुचित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र पर मार्ल्यापन एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य श्रीमति चुनमुन देवी एवं एबीसी क्लासेज के श्री बाल्मिकी कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं को जागरूक किया। साथ ही इस दौरान युवाओं ने पेंटिंग एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर बिपीन आजाद, धीरज कुमार, शुभम तांती, बिट्टू कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें