जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बागमती नदी एवं कात्यायनी नदी पर स्थित Existing Railway Bridge के जीर्णोद्धार हेतु दिनांक 21.01.2024 से 28.01.2024 तक पुल को बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी खगड़िया श्री अमित कुमार पांडेय द्वारा दिया गया।उक्त पुल का जीर्णोद्धार मेजर्स सीगल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपने खर्चे पर किया जाना है। इस कार्य हेतु पुल को बंद रखने का अनुरोध उप महाप्रबंधक (तकनीकी) पी०आई० यू० खगड़िया द्वारा पत्रांक-09 (अनु०), खगड़िया, दिनांक 05.01.2024 के माध्यम से किया गया था।पुल के बंद रहने के दौरान आम लोगों के आवागमन को सुचारू रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग का चयन किया गया है। चौथम में नवादा घाट से नाव के माध्यम से पार कर फनगो हाल्ट तक पक्की सड़क तक पहुंचने संबंधी वैकल्पिक मार्ग अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया द्वारा प्रतिवेदित किया गया है। उक्त मार्ग के चयन का प्रचार-प्रसार अंचल अधिकारी, चौथम द्वारा 18.01.2024 से 20.01.2024 तक चौथम में किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया पुल को बंद करने तथा वैकल्पिक मार्ग से आवागमन को सुचारू रखने संबंधी कार्यों का लगातार अनुश्रवण करेंगे ताकि यात्रियों को समस्या ना हो।


