37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने 50 हाजार ईनामी अपराधी गिरोह का किया पर्दाफास

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पत्रकार नगर,खगड़िया दिनांक 26.09.2025 महेशखूंट थाना पुलिस, STF (SOG-03), पटना एवं बी०आई०पू० खगड़िया के तकनिकी सहयोग से संयुक्त कार्रवाई के द्वारा खगड़िया जिला के 50-60 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार। घटना का विवरण देते हुए पुलिस कप्तान राकेश कुमार प्रेस वार्ता में कहा कांड में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है। इसी क्रम में गहेशखूंट थाना पुलिस, STF (SOG-03), पटना एवं डी०आई०यू० खगड़िया के तकनिकी सहयोग से संयुक्त कार्रवाई के द्वारा खगड़िया जिला के 50-50 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधकर्मी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ डोमा पे० राजाराम सिंह सा० जर्नादनपुर थाना फतुहा, पवन राज सर्फ पवन कुमार पे०-सुरेश सिंह सा०-मलिकपुर, थाना-धनरुआ, दोनो जिला-पटना को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के विरूद्ध महेशखूंट थाना के अलावे पटना जिला में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे कई कांड दर्ज है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.01.20 के रात्रि में महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी चौक पेट्रोल पम्प के पास वादी हरेराम राय पे० राम उदित राय सा० सिकन्दरपुर रजौड़ा थाना मुफ्फसिल जिला बेगूसराय का स्कार्पियों रजि० नं०-BRO9PA-0865 के चालक महबूब साह को 4-6 अपराधकर्मियों के द्वारा चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियों लूट लिया गया था इस संबंध में महेशखूंट थाना में कांड सं0-15/20 दर्ज किया गया था। वही गिरफ्तार धर्मेन्द्र कुमार उर्फ डोमा पे० राजाराम सिंह सा० जर्नादनपुर थाना फतुहा जिला-पटना,पवन राज उर्फ पवन कुमार पे०-सुरेश सिंह सा०-मलिकपुर थाना-धनरूआ जिला-पटना। अभियुक्त (धर्मेन्द्र कुमार उर्फ जोमा) का आपराधिक इतिहास में फतुहा थाना कांड सं०-83/20, दिनांक 03.02.20. पारा-399/402/412/414 भा०द०वि० एवं 25(1-बी०) ए०/26/35 आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं जिसका ब्यौरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों को भी दिए गए ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें