JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट यूउप विकास आयुक्त सीतामढ़ी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षात्मक की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (वर्ष 2025-26)- की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों को प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान की प्राप्ति के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी बैंकों के प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि जिन आवेदकों से बैंक को संपर्क करने में कठिनाई महसूस हो रही, उन आवेदकों की सूची महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी को उपलब्ध कराया जाए ताकि अपने स्तर महाप्रबंधक कार्रवाई कर सकें।डीडीसी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान के लिए अपने स्तर से शाखावार समीक्षा करें।उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (वर्ष 2025-26) की समीक्षा के क्रम में सभी बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि शाखावार आंकड़ा एकत्र कर अपने स्तर से समीक्षा करें और ऋण की स्वीकृति और भुगतान के लिए तीव्रगति से प्रगति लाने के लिए निदेर्शित करें।डीडीसी द्वारा खेद व्यक्त किया गया कि बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति और भुगतान के आंकड़ों में काफी अंतर है।अतएव इन आंकड़ों के अंतर सम्मान जनक होना चाहिए और साथ ही अगली समीक्षात्मक बैठक में सभी बैंकों की प्रगति सम्मानजनक होनी चाहिए। बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में उक्त योजना में कुल लक्ष्य 356 के विरुद्ध कुल 121 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं जबकि मात्र 51 लाभुकों के ही खाते में राशि भेजी गई है।(Disburse) प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (वर्ष 2025-26):- समीक्षा के क्रम में सभी बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि स्वीकृति आवेदनों का भुगतान यथाशीघ्र निष्पादन करें और साथ ही इस योजना में तीव्रगति से ऋण स्वीकृति और भुगतान की कार्रवाई करें।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि लक्ष्य के विरूद्ध ऋणों की शतप्रतिशत स्वीकृति एवं भुगतान के लिए अपने स्तर से शाखावार समीक्षा करें।मौके पर प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग आशुतोष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र प्रिया भारती,डीपीआरओ कमल सिंह जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षात्मक की बैठक सम्पन्न
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


