35.8 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

सीपीआई का अंचल सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार पर भड़के नेता

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया चौथम सीपीआई का चौथम अंचल सम्मेलन बुधवार को प्रखंड के पंचायत भवन ठूठी में आयोजित किया गया। सम्मलेन में भाकपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में जहां देश और राज्य के राजनीति मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं स्थानीय मुद्दे पर भी खूब चर्चा की गई। भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश आज गंभीर संकट से गुजर रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार देशी और विदेशी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है।
वहीं सीपीआई राज्य परिषद सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने मोदी सरकार और नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। वहीं जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रही है। गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने स्थानीय मुद्दे से अवगत कराते हुए कहा कि नवादा पुल पांच वर्षों में नहीं बन पाई है। भूमिहीनों को जमीन का ओरछा नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा है। बिना घूसखोरी का कोई काम नहीं होता है। कटाव का निदान नहीं निकाला जा रहा है।
इससे पहले सम्मेलन की अध्यक्षता अंचल मंत्री अनिल सिंह ने किया। सम्मलेन में पुनीत मुखिया, नीलू कुमारी, रूबी कुमारी, योगेन्द्र शर्मा, अमरनाथ सिंह, चंद्रदेव शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, मिस्टर आलम, महेंद्र महीप आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें