*पत्रकारों को जिम्मेदारी निभाने को लेकर आगे आना होगा- चन्द्रशेखरम*
*खगड़िया में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस,पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं कलम देकर किया गया सम्मानित*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन खगड़िया के बैनर तले राष्ट्रीय प्रेस दिवस चौथम के माता कत्यानी की धरती पर पत्रकार राम प्रवेश के आवास पर युनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के अध्यक्षता में मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन के संयुक्त सचिव सिकन्दर आजाद वक्त ने किया।वहीं राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटलिजेंश युग में मिडिया की भुमिका विषय पर चर्चा करते हुए वरीय पत्रकार चन्द्रशेखरम ने आज के दौर में मिडिया की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को जिम्मेदारी निभाने को लेकर आगे आने की बात कहा।
चन्द्रशेखरम ने कहा की आज आर्टिफिशियल इंटलीजेंश युग में मिडिया में कई प्रकार की खामियां देखने को मिल रहा है तो वहीं आर्टिफिशियल इंटलीजेंश मिडिया से खतरा उत्पन्न हो रहा है। वहीं युनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की पत्रकार को नये समस्याओं के दौर से गुजरना पड़ रहा है, जिसको लेकर पत्रकारों को कार्यशाला कराने की आवश्यकता है। जबकि युनियन के महासचिव शशिभूषण ने पत्रकारों को आर्थिक तंगी से गुजरने की बात करते हुए कहा की पत्रकारों को आज के दौर में नई चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है। युनियन के जिला उपाध्याक्ष सुधीर शर्मा ने पत्रकारों को एक सुत्र में बंधने की बात कह कार्यशाला कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे युनियन के संयुक्त सचिव पत्रकार सिकन्दर आजाद वक्त ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को एक होने का अपील करते हुए कहा की पत्रकारों को चाटुकारिता से बाहर निकलना पड़ेगा। श्री वक्त ने कहा की पहले की पत्रकारिता ओर अब की पत्रकारिता में बहुत बदलाव है। उन्होंने कहा की प्रेस की आजादी को कोई छिन नहीं सकता, पत्रकार देश- दुनिया का आईना होता है।
आजाद ने कहा सरकार को पत्रकारों की सुविधाओं का ख्याल रखना चाहिए। पत्रकार सतीश कुमार , मनोज कुमार पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर पत्रकार को एक होने का अपील किया। जबकि पत्रकार अशोक कुमार यादव ने भी पत्रकारों को ग्रामीण इलाकों में जाकर आम समस्याओं से अवगत होने का अपील किया। मौके पर पत्रकार रवि कुमार चौहान, विनोद कुमार सिन्हा, प्रभु जी, अखिलेश कुमार, रविश कुमार, आर के सिंह, रवि कुमार, सुमित कुमार, विनोद कुमार मंटू, रणवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, राम प्रवेश शर्मा,उमराव खान, सैयद आजाद, रविशंकर, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार आदि पत्रकार मौजूद थे।वहीं राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चौथम प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह समिति प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ निकेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रविश कुमार ने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया।


