43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

बचपन प्ले स्कूल में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बचपन प्ले स्कूल में खेल दिवस एक बहुत ही प्रेरणादायक और खुशी का दिन होता है जिसका यहां के हर छात्र इंतजार करते हैं यहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे भाग लेते हैं इसमें मुझे कुछ उत्साही बच्चे भी नजर आते हैं जो कि अपनी क्षमताओं से बढ़कर प्रदर्शन करते हैं।

चाहे पढ़ाई हो या खेल बचपन के बच्चे इसमें उत्साह और समर्पण की भावना के साथ खेलते हैं बच्चों का यह सीखने का सही वक्त है। इस अवसर पर फरकिया पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर बबलू जी,जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री रंजीत कांत वर्मा खगड़िया जिला शतरंज संघ के सचिव श्री बिपलब रणधीर प्रेस एसोसिएशन के अरुण कुमार वर्मा बचपन प्ले स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती पुष्पा कुमारी और डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर खेल दिवस समारोह का विधिवत शुरूआत किया। स्कूल की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी ने कहा कि हमारे देश में खेल के बढ़ते महत्व को देखते हुए इस विषय पर बात करना अब बहुत आम हो गया है हर कोई जानता है कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है इसलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलकूद हमारे दिमाग तथा शरीर को सक्रिय बनाए रखने तथा कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है इसलिए हमें विचार पूर्वक खेलकूद से जुड़े लोगों को और अधिक प्रोत्साहित करना चाहिए। बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति की शारीरिक सुंदरता उसके लिए मानवता निर्माण में सहायक होती है खेल बहुत प्रकार के होते हैं। जो अलग-अलग देश में विभिन्न देश के लोगों द्वारा खेले जाते हैं हमारे बचपन प्ले स्कूल के बच्चों को इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है ताकि आने वाले समय में यह हर खेल में या जिस खेल में उनकी अपनी रुचि हो उसमें वह अच्छा कर सके। बचपन के बच्चों को इसी तरह से पढ़ाया भी जाता है कि उनका खेल-खेल में पढ़ना है और खेल-खेल में ही सीखना है ताकि उनको पढ़ाई बोझ ना लगे इस प्रकार इस कार्यक्रम को भी मनाया गया जिसमें सारे बच्चे शिद्दत से भाग लिए बच्चों को प्राइज और मेडल भी दिया गया। इस अवसर पर सुंदरम कुमार समेत स्कूल की टीचर तथा गण्यमान्य अभिभावक मौजूद थे सभी ने कार्यक्रम कि तारीफ की।
प्रद्युम्न कुमार
(डायरेक्टर)
बचपन प्ले स्कूल
खगङिया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें