जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी आतिश कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 18:00 बजे एक नाबालिक लड़का को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। तो वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछ- ताछ किया गया तो लड़का ने अपना नाम व् पता- इशान कुमार, उम्र- करीब 14 वर्ष, पिता- मनोज यादव, माता- पूनम देवी, घर- NAC रोड खगड़िया, वार्ड नंबर- 18, थाना- नगर, जिला- खगड़िया बताया | स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर बताया कि दीदी पढने को लेकर मुझे डांटा इसलिए मै भागकर स्टेशन चला आया हूँ । तत्पश्चात उक्त लड़का को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | उक्त लड़का के उज्जवल भविष्य हेतु उसके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को समय करीब 19:30 बजे सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक बच्चे को लावारिस हालत देख कर चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सही सलामत सुपुर्द कर दिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


