26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बाढ़ पीड़ित किसानों व लोगों को जल्द मुआवजा प्रदान कराए जिला प्रशासन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सांसद ने डीएम से मिलकर किसानों को हुई भारी तबाही व हानि से कराया अवगत – जहानाबाद शहर के चारों ओर फैलेगा एनएच का जाल, अरवल- बिहारशरीफ सड़क मार्ग होगा फोरलेन जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए लगा दूंगा जान, अरवल मोड़ के पास जल्द बनेगा फ्लाईओवर जहानाबाद, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे से मिलकर बाढ़ से हुई तबाही एवं हानि से अवगत कराया एवं किसानों व लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने डीएम को अवगत कराया की बाढ़ से किसानों की सारी फसले नष्ट हो गई है। किसानों को हुई तबाही एवं हानि को लेकर डीएम से लंबी बातचीत के बाद सांसद स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने अरवल बिहारशरीफ सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिलाई है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण होने से अरवल और बिहार शरीफ जाने का मार्ग काफी सुगम हो जाएगा और लोगों को समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ के समीप जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा। इसके निर्माण से शहर के राजा बाजार और अन्य मोहल्ले को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए वे अपनी जान दे देंगे। वह दिल्ली में रहकर सभी विभागों के मंत्री एवं अधिकारी से मिलकर जहानाबाद के विकास से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति दिलाने में लगे हैं। आने वाले समय में सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इस मौके पर राजद के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शशीरंजन उर्फ पप्पू यादव समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें