25.9 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

बिहार बदलाव पदयात्रा’ के अंतिम दिन लोगों का मिला आपार समर्थन

JNA/कौशल कुमार
पत्रकार नगर,खगड़िया : जन सुराज पार्टी की ओर से जारी बदलाव पद यात्रा के अंतिम दिन पूरी तरह से जनसंपर्क और संवाद को समर्पित रहा। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना मनीष सिंह ने कोठिया , संसारपुर, राँको आदि पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रशांत किशोर जी के घोषणा को लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया।
इन इलाकों का भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना मनीष सिंह ने साफ तौर पर कहा कि यह यात्रा चुनाव प्रचार भर नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक, जन आधारित विकास मॉडल की शुरुआत है। हमारा उद्देश्य समावेशी समाज का निर्माण, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और बराबरी का हक मिले। यात्रा के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर अपनी मांगें खुलकर सामने रखीं। यात्रा के दौरान युवाओं ने बेरोजगारी, तकनीकी प्रशिक्षण की कमी और स्थानीय रोजगार के अभाव की ओर ध्यान दिलाया, वहीं किसानों ने फसलों के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था और बाढ़ नियंत्रण जैसी मांगें रखीं। पदयात्रा में पूर्व मुखिया मक्खन साह, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद सचिन कुमार, अवधेश सिंह, बबलू कुमार सिंह, मोहन कुमार, प्रकाश कुमार, आदि दर्जनों जन सुराज के सदस्य शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें