23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ जहानाबाद ने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को दिया बधा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नीतीश कुमार नवमी बार मुख्यमंत्री बने वही भाजपा के विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली ! बिहार में नीतीश कुमार ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली उन्होंने पहले इस्तीफा दिया फिर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाई ! उनके साथ रविवार शाम को डिप्टी सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली ! इस संबंध में जहानाबाद जिला विधि प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक आयोजन कर भाजपा के विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है ! भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश कुमार ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार भाजपा में ज्यादा कंफर्ट फील करते हैं इसलिए वह फिर से हमारे साथ आए हैं और हमें उम्मीद है की डबल इंजन की सरकार बिहार को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएगी, इस बैठक में उपस्थित जिला संयोजक के अलावे सह संयोजक बिंदुभूषण प्रसाद, विमलेश कुमार पूर्व जिला संयोजक प्रमोद कुमार क्षेत्रीय पदाधिकारी सुधीर कुमार, कृष्ण मुरारी गुड्डू, मनोज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रियरंजन कुमार, अनिल कुमार,अवधेश कुमार,अजीत कुमार, राधा कृष्ण राकेश, अरुण कुमार,उमेश रविदास,विनीता कुमारी, साधना शर्मा राम बिंदु सिन्हा, के साथ साथ कई सदस्य मौजूद थे !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें