जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय किसान संघ खगड़िया द्वारा किसान भाइयों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित। खगड़िया समाज सेवी तथा नशा मुक्त भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि भारतीय किसान संघ खगड़िया के तत्वावधान में दिनांक 13 सितंबर 2025 को देर शाम अध्यक्ष जे के जवाहर के नेतृत्व में खगड़िया शहर के राजेंद्र चौक स्थित अवध कांप्लेक्स में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्राम समितियों के किसान भाइयों ने भाग लेकर प्रशिक्षण लिया। केन्द्र के पूर्व प्रचारक एवं क्षेत्र संगठन मंत्री हेमाराज जी, उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार देव, प्रान्त महासचिव ब्रजेश कुमार, कार्यकारी सदस्य सुभाष सिंह एवं जिला मंत्री निरंजन कुमार द्वारा किसान भाइयों के साप्ताहिक बैठक, संगठन, कठिनाइयों एवं व्यापारिक विकास पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर भदास के जैविक प्रमुख हरिनारायण सिंह, सदस्य प्रदीप महतो एवं भागवत साह के अलावे सैकड़ो कृषक प्रेमी उपस्थित थे।

भारतीय किसान संघ खगड़िया द्वारा किसान भाइयों का प्रशिक्षण
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


