23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

भारतीय नाई समाज संगठन का 38 वां स्थापना दिवस समारोह जिला कमिटी द्वारा बड़े ही धूमधाम से डारही आस भदास मनाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया भारतीय नाई समाज के 38 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कमिटी द्वारा डारही आस भदास में स्थापना दिवस समारोह आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर , ठा. एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर, भा. नाई समाज जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर , जिला उपाध्य्क्ष रामजी ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पांडव कुमार, जिला कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार, युवा कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सरदार जयराम ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, आजाद ठाकुर, जयनंदन ठाकुर, किरण देव ठाकुर, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, अशोक ठाकुर, सन्नी कुमार, जेंटू ठाकुर, सुशील ठाकुर, अरुण ठाकुर, मनीष कुमार, राहुल कुमार आदि द्वारा संयुक्त रूप से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए केक काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, मंचसंचालन जिला सचिव पाण्डव कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा भारतीय नाई समाज की स्थापना 2 सितंबर 1987 को नाई समाज के बच्चों व परिवार का शिक्षा, संस्कृति, धार्मिक विकास, राजनीति मे भागीदारी, सम्बैधानिक अधिकार ,नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय नाई समाज की स्थापना की गई थी। वर्तमान में भारतीय नाई समाज सम्पूर्ण देश में लगभग सभी जिलों में संगठन विस्तार कर चुकी है। देश में हजारों संगठन कार्य कर रही है।
भारतीय नाई समाज एक ऐसा संगठन है जो सम्पूर्ण देश में कार्य कर रही है। प्रदेश के समस्त नाई समाज व परिवार से अनुरोध है आप भी भारतीय नाई समाज संगठन से जुड़े और समाज में अपने बच्चो के आने बाले भविष्य के लिए भागीदारी बने। साथ ही सरकार से मांग करते है की नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय। जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा समाज के गरीब, निःसहाय ,व्यवसायी परिवार का आए दिन अन्य समाज के द्वारा मारपीट ,लूट व हत्या हो रही है। इसका जिम्मेदार हम सब है क्युकि हम संगठित नही है। जब तक हम संगठित नही होंगे हमारा समाज का विकास नही हो सकता और न ही संवेेधानिक अधिकार मिल सकता है। साथ ही सरकार से केश कलाबोर्ड स्थापना की मांग करते है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी जाति का विकास नही हो रहा, इसका मुख्य कारण जो सभी राजनीति दल द्वारा हमे ठगना व हमारे समाज में शिक्षा में कमी। हम सभी को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ संगठन से भी जोड़ना व जुड़ना चाहिए क्युकि संगठन ही है जो हमारे जाति का विकास कर सकता है और सत्ता में भागीदारी दिला सकती है।जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर ने कहा कहा हमारा समाज पचपोनिया समाज आजादी पूर्व से ही पिछड़ा हुआ है आज आरक्षण के मदद से हमारी विकास हो रही है। जरूरत है हमे संगठित होने की जब तक हम संगठित नही तब तक हमारा विकास नही,जब तक राजनीति भागीदारी नही तब तक हमारी पहचान नहीं होगी। ठाकुर एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर आदि दर्जनों वक्ताओ ने कहा देश व जिलों में अनेको संगठन कार्य कर रही है। जरूरत है संगठन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने की। संगठन हमारी जाति के लिए अहम है समाज में अनेको जातियों के बीच हमारी नाई जाति काफी पिछड़ा हुआ है। जाति के विकास व बच्चों की भविष्य के लिए शिक्षा व संगठन पर बल देने की आवश्यकता हैं। वक्ताओं ने कहा नाई समाज एवं सरकार के बीच अनेको मांग व अधिकार के लिए हमे संगठन की जरूरत होती हैं और जरूरत हैं। जब तक संगठित नहीं होंगे हम शोषित होते रहेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें