30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मतगणना हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर, अमित पांडे जिला आधिकारी

*मतगणना कार्य को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित पांडे, स्थलीय जांच को लेकर पहुंचे,किया मुआयना, दिए दिशा निर्देश,जानें*
JNA सुरेश नायक
पत्रकार नगर, खगड़िया।लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना 4 जून 2024 को प्रातः 08 बजे से स्थानीय कॄषि बाजार समिति , प्रागंण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगी। इस बाबत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना की तैयारी का जायजा लेने आज जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दल-वल के साथ मतगणना स्थल पहुंचे एवं मतगणना कार्य की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी तरह की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई जैसे,कंप्यूटर इंस्टॉलेशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, टेबल अरेंजमेंट , सीलिंग अरेंजमेंट, पार्किंग अरेंजमेंट, इत्यादि।इसके अतिरिक्त मीडिया सेंटर की स्थापना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। गश्ती दलों को माइक फिटेड वाहन के साथ सतत भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। सभी मतगणना कर्मी 4 जून को 5:30 बजे पूर्वाह्न में अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। मतगणना से संबंधित निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। वाहन पार्किंग, यातायात व्यवस्था, अग्निशमन, मेडिकल टीम ,मीडिया केंद्र इत्यादि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने चुनाव के गाईड लाईन में चुक न हो इस पर पैनी निगाह रखे दिखे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें