26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम अंकित करें और उन्हें वोट देने का अधिकार प्रदान करें

*भाकपा माले का रिपोर्ट कार्ड जारी*

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबली सिंह यादव सहित कई नेताओं ने मंच पर उपस्थित होकर अपने पार्टी का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम लोगों ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी और इसका उद्देश्य था कि कोई भी वोटर संविधान के मुताबिक वोटर लिस्ट से अपना नाम वंचित नहीं रख सके । उन्होंने कहा कि वोटर किसी पार्टी को वोट करें उससे हमारे गठबंधन को कोई मतलब नहीं है लेकिन संविधान के दायरे में चुनाव आयोग सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम अंकित करें और उन्हें वोट देने का अधिकार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसी त्रुटि है जिसे अभी भी सुधार की आवश्यकता है और जो भी मतदाता है वह समय रहते अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वा लेने। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरे जोश खरगोश के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतरी है और हर मुकाबले को तैयार होकर अपना अपना उम्मीदवार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। जनता इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को सबक सिखाने का काम करेगी ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें