जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 का मूल्यांकन कार्य मध्य विद्यालय मांदिल केंद्र विधिवत शुरू की गई ,जिसमें सी.आर.सी. मांदिल अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के वर्ग 1 से 8 तक के परीक्षार्थियों के परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन किया जा रहा। इस कार्य में सी.आर.सी. मांदिल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से 20 शिक्षकों को परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है ,जिसमें दो शिक्षक शैलेंद्र कुमार और गोल्डन कुमार को प्रधान परीक्षक बनाया गया है। एवं श्रेया श्री, ऋषिकांत कुमार, नवनीत कुमार, सतीश सुंदरपुरी, निशा कुमारी, रानी अर्पणा, दीपरंजन कुमार, वेद प्रकाश ,मो. वसीम , पुष्पमयी, शीला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अश्विनी कुमार, आशीष रंजन, घनश्याम सिंह, प्रमोद कुमार ,ब्रजकिशोर कुमार, कुमारी चित्रांगदा को सह परीक्षक बनाया गया है। उक्त मौके पर समन्वयक संजय कुमार एवं प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि मूल्यांकन कार्य बिल्कुल नियमानुकूल एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है, इस तरह की मूल्यांकन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति हौसला बढ़ती है। बच्चों में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की लालसा उत्पन्न होती है, फलस्वरूप पढ़ाई के प्रति अधिक से अधिक ध्यान देते हैं। जिससे बच्चों के मानसिक विकास अधिक होती है।


