37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

महापर्व छठ को लेकर, ग्रामीणों छठ घाट की सफाई सुरू कर दी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी बलहा पंचायत लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जगह-जगह साफ-सफाई का कार्य चरम पर है। वार्ड सदस्य गुडडू कुमार साह के द्वारा बलहा पंचायत के स्थित सुराजी छठ घाट की सफाई कराने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार साह ने कहा कि बलहा पंचायत के छठ घाट बलहा का सबसे सुंदर छठ घाट है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट स्थित बनी सीढ़ी पर मिट्टी और गंदगी जमा हो गया है। इसकी सफाई का कार्य आरंभ करवा दिये हैं।इसके साथ मुख्य सड़क से छठ घाट तक के सड़क की सफाई एवं उसे समतल बनाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि दंड देने वाले छठ व्रती सहित सभी व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा समुचित रौशनी की व्यवस्था,पानी के अंदर बैरिकेटिंग। साफ सफाई का कार्य छठ पर्व के पहले पूरा कर लिया जायेगा, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी छठ व्रती को नहीं हो।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें