37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी आरपीएफ ने लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब को किया जब्त, मौके पर शराब तस्कर हुआ फरार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ पुलिस एवं रेल राजकीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्दे नजर रखते हुए  संयुक्त चेकिन आभियान चलाया गया। उस क्रम में गाड़ी संख्या 15708 में कोच नंबर 193547 में लावारिस हालात में तीन प्लास्टिक कि बोरी में अंग्रेज़ी शराब पाया गया हर यात्री से पूछा गया किसी ने नहीं बताया। उक्त तीनों बोरी को जांच किया गया तो उसमें एक प्लास्टिक कि बोरी में 750ML के 13 बोतल एवं 375 ML के 6 बोतल दुसरे बोरी में 375 ML 9 बोतल, तीसरे बोरी में 1बोतल इंपेरियम ब्लू शराब जो कि सेल सिर्फ मेघालय कि नाम से अंकित हैं। मानसी संयुक्त टीम आरपीएफ एस ई अकबर अली, जीआरपी प्रभारी अशोक राय, टीसी संदीप कुमार मौके पर मौजूद रहें।वहीं आरपीएफ निरीक्षक प्रेम कुमार झा ने बताया कि कुल अंग्रेजी शराब 18 लीटर 750 मिली लीटर जिसका कुल रकम बताया जाता है 8137 रुपिया की है। सभी शराब को रेल राजकीय प्रभारी अशोक कुमार राय को सुपुर्द कर कर कार्यवाही कि जा रही हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें