21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मानसी RPF पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न धाराओं 19 व्यक्ति को किया गिरफ्तार न्याय हिरासत में भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत, 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश  कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध रूप  भेडरिंग करते हुए 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर अवैध रूप से SLR कोच में सफर करते हुए 9 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वही दिव्यांग कोच में सफर करते हुए 5 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा संदिंध अवस्था में रेल परिसर में घूमते हुए 1 व्यक्ति कोगिरफ्तार किया गया है।आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने कहा कि संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर सूचना दें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें