33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी में मां बम काली कि नम आंखों से विदाई, उमड़ा भक्तों का सैलाब

*चंद्रवंशी समाज के द्वारा मां बम काली को कंधो पर  किया जाता है विसर्जन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत में मां बम काली प्रतिमाओं को नम आंखों से विधाई कि गई,मानसी नगर पंचायत के मटिहानी घाट पर विसर्जित किया गया। मानसी नगर पंचायत के प्रसिद्ध मां बम काली मानसी बाजार में विराजित मां बम काली की प्रतिमा, विसर्जन के लिए भव्य समारोह निकाला गया। मां की विदाई में भक्ति का जनसैलाब उमड़ा। बाजे की धुन पर बड़ी संख्या में युवक, युवती, महिला, पुरुष भक्ति में लीन होकर गाते, बजाते ,जय मैया का जयकारे लगाते निकले। आदिशक्ति मां बम काली महारानी की, जयकारों से गुंजमान हो उठा नगर पंचायत ,मानसी नगर पंचायत चल समारोह में प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां बम काली कि प्रतिमा के आगे भी और पीछे जय मैया का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु निकले। वही पैदल चल रही पुरूष,अपने सिर पर कलश, ज्वारों की बाड़ी रखकर कतारबद्ध चल रही थी। चन्द्रवंशी समाज के द्वारा मां बम काली को दर्जनों चन्द्रवंशी समाज के युवा ने डोली के साथ अपने कंधों पर मां की प्रतिमा को मंदिर परिसर से चल कर मानसी चकहुसैनी के कुर्मी टोला होते हुऐ खुटिया, महावीर स्थान, पोस्ट ऑफिस रोड से मटिहनी गंगा घाट पर विसर्जित किया गया।

समारोह इतना भव्यता के साथ हुआ था। कि मानसी मटिहानी घाट पर पहुंचा। जहा मां की प्रतिमा और ज्वारों का विसर्जन किया गया। चल समारोह में शामिल भक्तों पंचायत में जगह जगह रंगोली बना कर कही आरती, तो कही महा आरती से मां बम काली कि प्रतिमा को मानसी नगर पंचायत के नागरिकों ने मां प्रतीमा पर पुष्प कि वर्षा, तो कही मां कि गोद भराई, भी किया। मानसी थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पाण्डे जगह जगह अपने दल बल के सुरक्ष कि निगरानी में सजग रहें। वहीं सैकड़ो मानसी नगर पंचायत के महिला, पुरूष, युवा उपस्थिति रहें ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें