23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मुंगेर जिला लगोरी संघ के द्वारा पांच हजार साल पुराने खेल लगोरी का किया गया प्रमोशन

JNA/AK वर्मा कि रिपोर्ट मुंगेर जिला लगोरी संघ के द्वारा पांच हजार साल पुराने खेल लगोरी का किया गया प्रमोशन भारत में पांच हजार साल पुराने महाभारत कालीन खेल पिट्टू अब नए रूप में लगोरी के नाम से सामने आया है जिसे देश में भारतीय ओलंपिक संघ,स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा मान्यता प्रदान की गई है इस खेल का प्रमोशन सह प्रदर्शनी मैच का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को तारापुर, मुंगेर की धरती पर किया गया जिसमे सकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक श्रीमती अमृता चौधरी, लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार,कोच दीपक कुमार,ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिंह,मुंगेर लगोरी संघ के सोनू कुमार,पीयूष कुमार,विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक अमिताभ कुमार मौजूद थे। ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिंह ने विद्यालय के बच्चों को लगोरी खेल के नियमों और बारीकियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक श्रीमती अमृता चौधरी ने कहा की इस खेल का लगोरी नाम नया है लेकिन खेल बहुत पुराना है बिहार में इससे पिट्टू कहा जाता है इसे देखकर और खेलकर बचपन की यादें ताजा हो गई जब हमलोग पत्थर रखकर इसे फोरते थे। तारापुर मुंगेर में इसकी शुरुआत की गई है इसका मैं स्वागत करता हूं आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे ऐसी अपेक्षा है।
इस अवसर पर मौजूद लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार ने कहा की लगोरी खेल को भारतीय ओलंपिक संघ ने मान्यता प्रदान कर दी है। भारत सरकार द्वारा गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में इस खेल को भी खेला गया है। साथ ही एमेच्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा अभी तक इस खेल की 10 सीनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है। उपरोक्त आयोजन में बिहार की टीम ने भी भाग लेकर शानदार खेल दिखाया है।आनेवाले समय में बिहार हर जिले में यह खेल खेला जाएगा ऐसा प्रयास किया जा रहा है अब खिलाड़ी इस खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। बिहार सरकार ने जो मेडल लाओ नौकरी पाओ की जो स्कीम चलाई है उसका लाभ बिहार के खिलाड़ियों को भी मिल सकेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक अमिताभ कुमार ने कहा की हमारा प्रयास होगा की मुंगेर के प्रत्येक प्रखंड में देश के एतिहासिक तथा पारंपरिक खेल लगोरी का प्रचार प्रसार हो इसके लिए जिला तथा प्रखंड स्तर पर जल्द ही कमिटी बनाई जाएगी। आज लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा जो खेल का प्रमोशन किया गया है इसके लिए मुंगेर जिला टीम आभारी है। मुंगेर जिले में निरंतर इस खेल का अभ्यास कराया जाएगा ताकि आनेवाले समय में जिले की अपनी टीम तैयार किया जा सके। अप्पन लगोरी- खेल के नारों के साथ उपस्थित खिलाड़ियों को लगोरी खेल के नियम,बारीकियों से परिचत करवाया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों ने इसका अभ्यास किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें