JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीतामढ़ी परिचर्चा सभागार से किया गया, जिसमें जीविका की लगभग 300 दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनके लिए आवेदन प्राप्त करना है। इसके तहत सरकार द्वारा जीविका से जुड़ी प्रत्येक महिला को ₹10,000 की पूंजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारंभ कर सकें। उनके स्वरोजगार का आकलन करने के उपरांत ₹200000 एक मुश्त सहायता राशि दी जाएगी।जो महिलाएँ अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, वे भी फॉर्म भरकर जीविका से जुड़ सकती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन हेतु सभी प्रकार के फॉर्म एवं आवश्यक जानकारी जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आज से ही सीतामढ़ी जिले के सभी ग्राम संगठनों में इस योजना के अंतर्गत आवेदन शिविरों की शुरुआत कर दी गई है। इन शिवि


