22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राजस्व महा-अभियान के अंतर्गत कैम्पों का निरीक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा-अभियान (16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025) के अंतर्गत जहानाबाद जिले में आयोजित कैम्पों का जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने रैयतों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।बंदोबस्त पदाधिकारी श्री उपेंद्र प्रसाद द्वारा हुलासगंज प्रखंड के बौरि, चिरी एवं कोकरसा कैम्प का निरीक्षण किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती अमु अमला द्वारा झुनाठी कैम्प का निरीक्षण किया गया। घोसी अंचल में लखवार, जहानाबाद अंचल में पंडुई, किनारी एवं जामुक कैम्प, रतनी फरीदपुर अंचल में नेहालपुर एवं झुनाठी कैम्प तथा मखदुमपुर अंचल में छरीयारी, बेला बीर्रा, भैख, डाकरा एवं पूर्वी सरेन कैम्प का आयोजन किया गया।इस अवसर पर निरीक्षणरत अधिकारियों ने कहा कि राजस्व महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य रैयतों को उनके हक के दस्तावेज उपलब्ध कराना तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें