42.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

वंचित डोम समाज सम्मेलन टाउन हॉल खगड़िया में आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार वंचित डोम समाज सम्मेलन टाउन हॉल(नगर भवन) खगड़िया में आयोजन किया गया।जिसमे वंचित डोम समाज के मांगों पर भी चर्चा की गई।
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों की जो माँग है वह जायज है। वंचित डोम समाज सहित एससी एसटी पिछड़ा अति पिछड़ा ,शोषित पीड़ित वर्ग के लोगों के लिए गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जो काम किया वह किसी से छुपी हुई नहीं है वे मुख्यमंत्री रहते पूरे बिहार में डोम जाति के घरों में जाकर उनके बच्चों का बाल कटवाया करते थे। समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए पढ़ने के लिए प्रेरित किए उन्होंने एक नारा भी दिया था सुगर चराने वालों, बकरी चराने वालों, घोंघा चुनने वालों, मछली पकड़ने वालों पढ़ना लिखना सीखो, उनका मुख्य मकसद था अगर ये पढ़ लिख लेंगे तो ये स्वयं आगे बढ़ जायेगें।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने वंचित समाज के लोगों के लिए संविधान में कानून बनाया था उसे लालू प्रसाद यादव ने लागू करने का काम किये इसी सबको लेकर सामंतवादी विचारधारा के लोग ने उन्हें षडयंत्र कर फंसाने का काम किया। केंद्र की बीजेपी सरकार में बैठे मनुवादी विचारधारा के लोग बाबा साहब के संविधान को नहीं मान रहे हैं।इस सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज में भेदभाव रंग भेद को समाप्त करने के लिए समाज मे समानता लाने के लिए संविधान बनाया उस सविधान को समाप्त करने की साजिश हो रही है इस साजिश के तहत देश के सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर दिया कि दलित ,शोषित पिछड़ों को सरकारी नौकरी में संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गयी थी उसको समाप्त कर रही है।समाज को जाति के आधार पर बॉटने वाली यथास्थितिवादी शक्तियां एक तरफ बाबा साहेब जयंती मनाने का ढोंग करती है वहीं दूसरी तरफ उनके द्वारा पोषित मनुवादी विचारों से उतपन्न भेदभाव व प्रताड़ना का शिकार होकर देश के उच्च शिक्षण संस्थानों आई आई टी आई आई एम के अन्य में अध्ययनरत वंचित एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के होनहार एक सौ बाइस छात्र आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। ये बीजेपी के लोग हिंदुत्व की बात करते हैं क्या ये 122 छात्र हिन्दू नहीं थे।
हिंदुत्व के नाम पर बरगलाकर कर देश और बिहार के सभी वर्गों का वोट लेकर नौ वर्षों में भाजपा के लोग दलित गरीब शोषित एवं वंचित समाज को बाबा साहेब के विचारों एवं सिद्धांतो से दूर ले जा रही है यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजद के प्रदेश सचिव सह वंचित दोम समाज के अध्यक्ष पप्पू दोम ने कहा कि हमारे समाज के उत्थान के लिए गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने जो किया उसे भुलाया नही जा सकता है।हमलोगों का माँग है कि सफाईकर्मी का सेवा स्थायी कर प्रताड़ना से मुक्त कर ढेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाय।वंचित समाज के उत्थान के लिए आयोग का गठन किया जाय।पुनर्वास की व्यवस्था की जाय आदि है।हम वंचित समाज के लोग इसके लिए आंदोलन भी करेगें।
सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,युवा राजद प्रधानमहासचिव मो नसीम उर्फ लंबू,शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या सहित वंचित डोम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें