23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

विधान सभा क्षेत्र 218-मखदुमपुर के सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को विधान सभा क्षेत्र 218-मखदुमपुर के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र 218-मखदुमपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता द्वारा प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया गया। साथ ही विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वार विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके कर्तव्य एवं दायित्व, मतदान केन्द्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामग्री प्रबंधन एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रबंधन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें