26.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

विधान सभा चुनाव को ले 23 सितंबर को घोसी विधानसभा में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहानाबाद में आज राजेश रंजन के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख  जहानाबाद घोसी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 23 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोसी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश रंजन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। राजेश रंजन ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि घोसी विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है और एनडीए प्रत्याशी को भारी समर्थन देने का मन बना चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता ही चुनाव की असली ताकत होते हैं और इसलिए सम्मेलन में हर पंचायत और हर बूथ से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पम्पी शर्मा सहित गठबंधन से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि एनडीए की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आम जनता का भरोसा बढ़ा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के महत्व को रेखांकित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक एकजुट होकर काम करें ताकि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए भरोसा दिलाया कि घोसी विधानसभा की जनता इस बार विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर एनडीए को ही चुनेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें