जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया के शतरंज खिलाड़ी शतरंज खेलने हेतु भागलपुर रवाना। भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में पहला स्वर्गीय तारणी प्रसाद चौरसिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता दो दिवसीय 25,26 मई को होने जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने खगड़िया के भी दो से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। जिसमें मनोज कुमार राय व माधव कुमार यशवन्त हैं। ये दोनों खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त है।उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया । खिलाड़ियों के सफलता के लिए शुभकामना संदेश देने वाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, सयुंक्त सचिव अमित कुमार छोटु, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार व समस्त खेल प्रमी ने शुभकामना संदेश दीया है।


