जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से खगड़िया समाहर्ता के समक्ष जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा देश में नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। देश में गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नाम मात्र का दिया जा रहा है। किसानों का कर्ज माफी मोदी सरकार के द्वारा नहीं किया गया है हिंदुस्तान के पूंजीपतियों को तरह-तरह का लाभ एवं टैक्स माफ किया जा रहा है। किसानों के खाद्य पदार्थ के समान का दाम आसमान पर है लेकिन सरकार की कोई योजना महंगाई घटाने की नहीं है।
किसानों के फसल का लाभकारी कीमत दिलाने में मोदी सरकार विफल रही है। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को मोदी सरकार में काम नहीं मिल रहा है। मोदी सरकार देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने तमाम भूमि परिवार को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने का वादा किया था लेकिन ऑपरेशन बसेरा के तहत आज भूमि परिवारों का सर्वे पंचायत में नहीं किया जा रहा है। खगड़िया जिला के सैकड़ो गांव बांध रेलवे लाइन सड़क पर बसे हुए हैं लेकिन आज बंद ऊंची कारण एवं सड़क चोरी कारण के नाम पर उनका घर उजाला जा रहा है पुनर्वास नहीं किया जा रहा है। बरसों से बरसे लोगों को पास जमीन का पर्चा नहीं मिल रहा है। खगड़िया जिला में मकई दूध केला का उत्पादन होता है लेकिन आज तक मकई आधारित कल कारखाना की स्थापना नहीं हो सका है। नदी काटा से प्रभावित गांव में कटान निरोधक कार्य नहीं किया जा रहा है। बिजली का रेट में बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से मनमाना बिजली बिल वसुला जा रहा है। जमीन सर्वे में किसानो से मोटी रकम वसुला जा रहा है,
एवं बरसों से बसे लोगों के नाम से सर्वे नहीं किया जा रहा है। किसानों के जमीन दाखिल खारिज परिमार्जन एवं जमीन नापी में भयंकर घूसखोरी व्याप्त है। वृद्ध व्यक्ति को ₹3000 मासिक पेंशन दिलाने की लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लड़ रही है। गैर मजरवा खास आम नदी से निकली जमीन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है लगान रसीद कट रहा था, आज किसानों को लगान रसीद नहीं दिया जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य की का दर्जा दिलाने की लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे बिहार में लड़ रही है। चौथम प्रखंड के बहलोलाधार में स्विच गेट के निर्माण होने से किसानों के हजारों एकड़ जमीन से पानी की निकासी होगी, और किसान समय पर खेती कर अच्छे पैदावार का उत्पादन करेंगे। इन सब सवाल इन्हीं सब सवालों को लेकर आगे भी चरण बढ़ आंदोलन चलाने का आह्वान किया।
प्रदर्शन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ प्रभाशंकर सिंह, सहायक जिला सचिव कामरेड पुनीत मुखिया, कां रविंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य छात्र नेता कामरेड रजनीकांत कुमार, एटक के जिला अध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र चौधरी, बिहार महिला समाज की जिला अध्यक्ष कामरेड नीलू कुमारी, जिला सचिव माला देवी, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष सबीना खातून, सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य कां बिंदेश्वरी साह, अंचल मंत्री कां कैलाश पासवान, कॉमरेड अनिल कुमार सिंह, कामरेड मनोज सदा आदि संबोधित किया। प हाई स्कूल के मैदान से एक विशाल जुलूस गाजा बाजा के साथ गगन भेदी नारा लगाते हुए समाहरणालय पर आकर प्रदर्शन किया एवं सभा में तब्दील होकर आमसभा हुई ।
समाहर्ता के समक्ष जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशाल प्रदर्शन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


