* घोटाले में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद*
* एनडीए सरकार से ही बिहार का स्वर्णिम विकास होगा – सोनू अग्रवाल*
*संतोष सुमन को मंत्री बनाए जाने पर हम पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया हम पार्टी मिडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने कहा बिहार में एनडीए सरकार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी कों उपमुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन जी मंत्री बनाए जाने से बिहार के साथ- साथ खगड़िया जिले का विकास होगा। सम्राट चौधरी जी का खगड़िया की धरती से गहरा सम्बन्ध रहा है,क्योंकि उनकी राजनीतिक जीवन की शुरुआत खगड़िया जिला से ही हुई थी। इसलिए खगड़िया वासियों को उम्मीद की किरण जगी है। साथ ही एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट जी व मंत्री संतोष सुमन जी को बनाए जाने से बिहार सहित खगड़िया वासियों में खुशी व्याप्त है।सोनू अग्रवाल ने इसके साथ ही एनडीए सरकार बनाए जाने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सहित भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं हम पार्टी संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी साहब का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।सोनू अग्रवाल ने कहा बिहार में भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार जी कों धन्यवाद दिया और उनके नेतृत्व में गठित राज्य की 5 वीं एनडीए सरकार को शुभकामनाएँ दीं।सोनू अग्रवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार से ही बिहार में अराजकता,जातिय उन्माद एवं भ्रष्टाचार व बालू-शराब माफिया पर शिकंजा कसेंगे ।
एनडीए सरकार से ही बिहार प्रदेश चहुंमुखी विकास संभव है।सोनू अग्रवाल ने कहा इस एनडीए की नई सरकार में हम पार्टी की भूमिका अहम रहेगी हमारे नेता हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन युवा एवं उर्जावान नेता हैं उनके नेतृत्व से हम पंचायत से राष्ट्रीय स्तर मजबूत होंगा सरकार में जो भी दायित्व मिलेगा वह बिहार के विकास के लिए बखूबी निभायेंगे आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा भूत और भविष्य में हमारे हम पार्टी संरक्षक श्री जीतन राम मांझी बिना विधानसभा व लोकसभा में नैया पार लगाना असंभव है। पार्टी के खगड़िया जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।


