*बलहा पंचायत भवन में लगा कल्याणकारी योजनाओं का शिविर*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखण्ड के बलहा पंचायत भवन में तटवासी समाज न्यास खगड़िया, आयुष्मान भारत जिला कार्यालय और जीविका मानसी के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय कल्याणकारी योजनाओं का शिविर आयोजन किया गया। शिविर में जीविका दीदी सहित ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड-26, प्रवासी मजदूर निबंधन कार्ड-567, राशन कार्ड-8 श्रम कार्ड-9,यूडीआईडी कार्ड -7 तथा वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन किया।
शिविर का उद्घाटन प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक मानसी घनश्याम दीनबंधु और तटवासी समाज न्यास खगड़िया के अधिकारी राम कुमार, ममता कुमारी एवं दीदी अधिकार के समन्वयक रंजना कुमारी एवं जनप्रतिनिधि मुखिया जी, वार्ड सदस्य,बीस सूत्री सदस्य ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बातें: राम कुमार, तटवासी समाज न्यास: “हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह शिविर उसी दिशा में एक कदम है।घनश्याम दीनबंधु, बीपीएम जीविका: “जीविका सिर्फ आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का सशक्त जरिया भी है। शिविर में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हुआ कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति गहरी रुचि और अपेक्षा है। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए आग्रह किया कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर लगाए जाएँ। आयोजन समिति ने आश्वस्त किया कि तटवासी समाज न्यास खगड़िया, आयुष्मान भारत कार्यालय और जीविका मिलकर भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर पूर्वी ठाठा पंचायत, बलहा पंचायत के बाद अमनी पंचायत में लगाने निर्णय लिया गया है। जीविका दीदी बोली कल्याणकारी योजना शिविर से परेशानी के साथ एक दिन की मजदूरी और पैसा दोनों का बचत हुआ।


