32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

स्थानीय जन समस्याओं के सवाल पर .5 सितंबर को .प्रखंड कार्यालय के समक्ष .प्रदर्शन ,बैजनाथ साहू

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार के जन विरोधी करर्पोरेटपरस्त आर्थिक नीतियों के खिलाफ एवं स्थानीय जन समस्याओं के सवाल पर आज जहानाबाद प्रखंड के चंदरिया ग्राम में एक आम सभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता कामरेड सरवन चौधरी एवं संचालन जिला कमेटी सदस्य कामरेड बैजनाथ साहू द्वारा किया गया । सभा को पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड दिनेश प्रसाद , जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड दिनेश कुमार अधिवक्ता , जिला कमेटी सदस्य कामरेड सुजीत कुमार अधिवक्ता व अन्य ने संबोधित किया । सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे जिसमें महिलाओं की संख्या बहुतायत थी । सभा में प्रतिभागी महिलाओं ने पीने के पानी का संकट व गलत बिजली बिल समेत कई अन्य जन समस्याओं के बारे में नेताओं को बताया । उनका कहना था की बिजली बिल कई लोगों का लाख-लाख रुपए का भी भेजा गया है । आगामी 5 सितंबर को विभिन्न जन मुद्दों पर प्रखंड कार्यालय जहानाबाद के समक्ष प्रदर्शन आयोजित है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें