जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में पूर्व में जप्त 1090.20 लिंटर शराब का विनिष्ट किया गया, जिसमें 1040.20 लिटर देशी शराब तथा 50.20 लिटर विदेशी शराब है। जिला पदाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिले में होली पर्व मद्देनजर की असामाजिक तत्वों शराब अवैध रूप से बिक्री करते हैं तथा कई स्थानों पर नक़ली शराब बना कर अवैध रूप से बेचते हैं, इसे नियंत्रित रखने के लिए जहां जहां अधिक मात्रा में शराब की जप्ती की गई है, उसे रोक लगाया जाए।


