26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जहानाबाद में विविध कार्यक्रम आयोजित

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत मुरलीधर उच्च विद्यालय, जहानाबाद तथा कस्तूरबा गांधी उच्च आवासीय बालिका विद्यालय, जहानाबाद में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम था — “The Girl I Am: The Change I Lead — Girls on the Frontline of Crisis”।कार्यक्रम के तहत मुरलीधर उच्च विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मुरलीधर उच्च विद्यालय की छात्रा अनिषा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी और सृष्टि वंदना एवम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा रागिनी कुमारी , स्नेहा कुमारी, नेहा कुमारी को पुरस्कृत किया गया । बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जीवनी पर आधारित पुस्तक “अग्नि की उड़ान” (Agni Ki Udaan) को उप विकास आयुक्त महोदया, जहानाबाद के द्वारा पुरस्कारस्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती रचना जिला प्रोग्राम पदाधिकारी जहानाबाद ,श्रीमती आकांक्षा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुश्री होमा इरफान, वरीय उप समाहर्ता जहानाबाद, सुश्री नेहा, वरीय उप समाहर्ता जहानाबाद, तथा श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में ज्योत्सना कुमारी केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, शैलेश कुमार जेंडर स्पेशलिस्ट, अंजुसा कुमारी (केश वर्कर), विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र एवम छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें प्रेरित करना था।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें