41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

लोकतंत्र का महापर्व पर्व

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारत में पर्व-त्योहार से जीवन जीने और अपने आप को प्रकृति के साथ समांतर सामंजस्य बनाने की सीख मिलती है । इसीलिए पर्व के आगमन से पूर्व ही सभी कार्य योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर ली जाती है ताकि उस दिन हर्षोल्लास में कोई कसर न रहे । भारत में अभी वर्तमान समय में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व का आयोजन होने जा रहा है जिसमें हमारे देश के सभी वर्गों के लोग पूरे जोश और जुनून के साथ इस पर्व को खुशी पूर्वक मनाते हैं।इस पर्व की एक अलग पहचान है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पद्धति में इस पर्व को महा पर्व भी कहा जा सकता है क्यूंकि क्या छोटा , क्या बड़ा, सब एक समान एक रूप होकर अपने देश के संचालन की जिम्मेवारी अपने खुद के फैसलों से करतें हैं।य़ह पर्व वाकई में अद्भुत व अविश्वसनीय है क्यूंकि प्रजातांत्रिक वातावरण में भयविहीन व निःस्वार्थ भाव से अपने देश की व्यवस्था व संचालन की जबाबदेही के लिए अपने पसंदीदा लोगों को विश्वास के आधार पर य़ह सोंच कर वोट देना की 5 साल तक ही तुम्हें अधिकार दिया जा रहा है और यदि मुझे थोड़ा भी अनियमितता दिखी तो मैं फिर से अपने वोट से तुम्हें पद विमुक्त कर सकता हूं।यह वोट का अधिकार सभी भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला अधिकार है क्यूंकि संविधान ने हमें अपने देश को चलाने का अधिकार जो दिया है।अतः आइए इस लोकप्रिय लोकतान्त्रिक पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और अपने वोट से अपना सरकार बनाते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें