27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मानसी स्थित सभी देव स्थान पर दीप प्रज्ज्वलित कर यादगार बनाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड सभी देव स्थान मंदिर में आरती किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। 500 वर्षों के गुलामी से दुर करने के लिए ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का इतने जल्दी एवं भव्य मंदिर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

एवं मंदिर पर दीप जला कर दीपावली मनाया गया। वही राम मय, रामभक्त पूजा अर्चना कर हर मंदिर में प्रसाद वितरण किया। वही राम भक्त काफी झूमते नजर आए । मानसी नगर पंचायत के वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव ने बताया कि पुरे भारत देश में मंदिर परिसर को लाइट बत्ती,झालर, फुल से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलू  ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव जी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन के अलावे मुन्ना कुमार तांती, चंदन कुमार साह, सुबोध कुमार, रूपक कुमार प्रदीप कुमार, अरूण कुमार , विद्या तांती, मोहन तांती, गौरव कुमार, सहित कई युवा एवं अभिभावक के रुप मे ग्रामीण शामिल रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें