33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

पूर्व विधान परिषद अपने निवास स्थान पिंजौर जहानाबाद में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा नेता एवं पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा आज अपने ग्राम पिंजौर , जहानाबाद में श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।इस अवसर पर सभी ग्रामीण के साथ भाग लिए एवं शहर के विभिन्न जगह पर जा कर अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का साक्षी बने।राधा मोहन शर्मा ने कहा अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा भारतवर्ष राममय और भावुक है। हमसभी बहुत सौभाग्यशाली हैं की इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आए हैं। 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। यह भारत के सांस्कृतिक इतिहास के नए अध्याय के पुनर्जन्म की तिथि है। जो कोई नहीं कर सके, वही करे मोदी। यह तय हो चुका है की नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में युगपुरुष के रूप में परिभाषित होंगे। राम मंदिर के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन किए साथ मे मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, रोशन कुमार, रामजन्म जी एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें