जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बीहट नगर परिषद के गढहरा-बारो रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री जी के जयंती समारोह के पूर्व संध्या पर आयोजित अध्यात्म संवाद एवं जीवन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन भोपाशारापा अंबेडकर इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक पासवान ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला के जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि स्व० भोलापासवानशास्त्री जी केमुख्यमंत्री बनने से एस सी/ एस टी, ओबीसी, वैश्य का राजनीति में प्रवेश का द्वार खोल दिया। मुख्य अतिथि वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि स्व० भोला पासवान शास्त्री जी केमुख्यमंत्री बनने से गरीबऔरईमानदार व्यक्ति को विधायक, सांसदऔर मंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्य वक्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष डा० सुधीर पासवान ने कहा कि बिहार में स्व० भोलापासवान शास्त्री जी ईमानदारी के मिशाल थे। विशिष्ट अतिथिगण स्वीटी बहन, डा० पूनम आजाद, शिक्षक ब्रह्मदेव पासवान, महंथ कपिलदेव दास, केदार पासवान आदि ने संबोधित कर स्व० पासवान शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।


