21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से किसानों को होगा लाभ: बबलू मंडल

*किसी के कुछ कह देने से नीतीश कुमार के व्यक्तित्व पर कोई फरक पड़ने वाला नहीं है: बबलू मंडल*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उत्तर कोयल जलाशय परियोजना बिहार भूभाग में प्रगति पर है। इस परियोजना से बिहार के किसानों को सिंचाई में काफी मदद मिलेगी। उक्त बातें शनिवार को शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि के हस्तांतरण, नहर प्रणाली के निर्माण के सामाजिक प्रभाव का आकलन तथा जलवाहा के मास इन्फॉर्मेशन जल्द पूरा करने का निर्देश विभाग के द्वारा मिल चुका है।उल्लेखनीय है कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से तत्काल औरंगाबाद और गया जिले के बड़े इलाके में सिंचाई सुविधा मिलेगी. परियोजना के पूर्ण होने पर बिहार के हिस्से में 95.521 हेक्टेयर लाभान्वित हो जायेगी। अभी इसका सीधा लाभ औरंगाबाद जिले के नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, बारुण, देव, मदनपुर और गोह तथा गया जिले के आमस, गुरुआ, गुरारू और कोंच प्रखंडों के किसानों को मिलेगा जो 2026 तक पूर्ण होने का लक्ष्य तय किया गया है। श्री मंडल ने सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा कहे गए आंख सेकने की बातों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज विरोधी दल के नेता बौरा गए हैं। अपने पन्द्रह साल के राजपाट की हालत क्या थी उस पर कोई चर्चा नहीं करते हैं। क्योंकि उन्हें खुद शर्मिंदगी होगी। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों, युवाओं, पिछड़ों, अति पिछड़ों, महा दलितों सवर्ण गरीबों के कल्याण के साथ साथ खासकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सारे योजना चल रहें हैं। जिसकी समीक्षा समय समय पर जरूरी है सो मख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कर रहे हैं।जो विरोधी दल के सम्राट को नहीं भा रहा है। श्री मंडल ने कहा कि किसी के अनाप शनाप कह देने से नीतीश कुमार के व्यक्तित्व पर कतई प्रश्न चिह्न नहीं लग सकता है। हमारे नेता काम करने में विश्वास करते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें