जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया
नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं 27 गुलाब नगर में 03 लाख 76 हजार की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी जी के द्वारा किया गया । उद्घाटन के उपरांत नगर सभापति ने उपस्थित लोगों से स्थानीय समस्याओं पर बातचीत किया और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया पत्रकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब बहुत सारे कार्य पूर्ण हो रहे हैं इसलिए उद्घाटन का कार्यक्रम लगातार चलता होता रहेगा । कार्यक्रम का मुख्य अतिथि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह जी और अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह सुजाता देवी पासवान जी ने किया । शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह जी भी कहा रोड बनना अति आवश्यक था जहां-तहां की पानी जमे रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब लोगों को काफी सुविधा होगी इसके लिए नगर सभापति महोदया का ध्यानवाद। उद्घाटन कार्य क्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।
उद्घाटन का कार्यक्रम लगातार चलता होता रहेगा-अर्चना
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


