22.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

कर्पूरी संकल्प यात्रा को लेकर जहानाबाद पहुंचे सांसद डॉक्टर भीम सिंह चंद्रवंशी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कर्पूरी संकल्प यात्रा को लेकर जहानाबाद पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और भाजपा की नीतियों पर दिया जोर जहानाबाद:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा ने ‘कर्पूरी संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की है। इसी क्रम में वे जहानाबाद स्थित जिला अतिथि गृह पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों को लेकर एक बैठक को संबोधित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही कर्पूरी ठाकुर जी को सच्चा सम्मान देते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कराया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा समर्थित सरकार में ही कर्पूरी जी बिहार के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अति पिछड़े वर्गों के साथ-साथ अगड़ी जातियों को भी आरक्षण का लाभ दिलाया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक किसी भी अन्य दल ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग को वह सम्मान नहीं दिया, जो भाजपा ने दिया है। डॉ. सिंह ने कहा, “भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अत्यंत पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। आज राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि भाजपा के माध्यम से ही पहुँच रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, जननायक कर्पूरी ठाकुर और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे शोषित, वंचित और राष्ट्र चिंतकों को भारत रत्न देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसने तो केवल एक ही परिवार को भारत रत्न दिया। डॉ. सिंह ने रोहिणी आयोग की रिपोर्ट पर भी विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि अब समय है कि पिछड़ा वर्ग के लिए नई व्यवस्था बनाई जाए। इस बैठक में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सिद्धांत सिंह, नरेश सिंह, महामंत्री जेपी चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष चंचल प्रजापति, रंजन कुमार चंद्रवंशी, मोतीलाल चंद्रवंशी, कपिल मिस्त्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें