22.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

कलवार जागृति मंच बक्सर द्वारा अयोजित भव्य भगवान बलभद्र जयंती समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम

JNA/रितेश राज वर्मा
बक्सर: 29 अगस्त: लोकतंत्र में वही जाति या वर्ग जीने का हकदार होता है जो सत्ता और राजनीति की दौड़ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए एकजुट होकर संघर्षरत होता है। उक्त विचार है, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद के। उन्होंने आज कलवार जागृति मंच बक्सर द्वारा अयोजित भव्य भगवान बलभद्र जयंती समारोह, K5 बैंकेट हाल, नया बाजार में व्यक्त किया | श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा समाज तभी बढ़ेगा जब हमारी बच्चियां पढेंगी और आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. (प्रो.) अरुण मोहन भारवि एवं कुशल, अनुशाषित और सफल संचालन श्री सुरेश संगम जायसवाल ने किया। जिसमे बक्सर जिला के कलवार समाज के हजारों स्त्री पुरषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |कार्यक्रम का श्रीगणेश शेषावतार भगवान श्री बलभद्र के पूजा एवं आरती श्री राम नारायण एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्यअतिथि एवं बिहार सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्रीमान तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम ने कहा कि कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक वह एक होकर अपनी दुर्बलता एवं कुरूतियों पर विजय नहीं प्राप्त करता है। सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनोद प्रसाद ने कहा कि हमारी बच्चियों को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए सशक्त बनाना होगा, यह हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। ड़ॉ सावित्री कुमारी ने भी महिला ससक्तिकरण पर जोर दिया और समाज में महिलाओं की बराबर की भागीदारी का आह्वाहन किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि राजनीति में कुर्सी की खींचातानी और लड़ाई होती हैं जबकि सामाजिक सेवा में कुर्सी स्वतः एक दूसरे को दिया जाता है। बिहार प्रदेश के रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश जायसवाल, पूर्व मुखिया श्री धर्मेंद्र कुमार एवं कर्मचारी नेता श्री सुरेश प्रसाद शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर 30 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को डॉ. अरुण मोहन भारवि, डॉ़ विनोद प्रसाद, डॉ. सावित्री कुमारी, श्री सुरेश संगम द्वारा सामूहिक रूप से अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा समाज में विशिष्ट सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो दर्जन स्वजातियों को भी अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 25 से अधिक रक्त वीरों ने रक्तदान दिया एवं उन्हें भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रीतिभोज से हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री रामनारायण प्रसाद, गणेश प्रसाद, बसंत कुमार, बबन शाह, ललन साह, श्री चंद भगत, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, कलकल जी, शिवजी प्रसाद, शिव प्रसाद साव, रघुनाथजी, रामजी प्रसाद, सोना लाल, देवनारायण प्रसाद, राजशेखर पप्पू जी, शंकर प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद मुन्ना जी, कमलेश महाजन, सनी कुमार, छट्ठू प्रसाद, गोविंद प्रसाद आदि का विशेष योगदान रहा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें