23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि, इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओ को रोजगार का सृजन भी होता

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कृषि क्षेत्र बेरोजगारी दूर करने के लिए बहुत बरा क्षेत्र है इसमे सबसे ज्यादा खेती के साथ पशुपालन से आय भी बढ़ता है और बेरोजगारी भी दूर होता है l
यह बात बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने बोलते हुए कहा कि, खगड़िया के महेशखुंट मे सुधा दाना फेक्ट्री, पशु आहार फेक्ट्री विगत दो वर्षो से बन कर तैयार है पर जिला प्रसाशन के उदासीनता के कारण खुल नहीं रहा है जबकि मक्का पर आधारित यह उद्योग खुले तो किसानो से मक्का खरीद सुनिश्चित के साथ साथ पशुपालक किसानो को सुधा दाना पशु आहार जिले के किसानो के सस्ते दर पर उपलभद् हो जाता
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि, इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओ को रोजगार का सृजन भी होता l
किसान नेता श्री टुडू ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रसाशन नव निर्मित पशु आहार फेक्ट्री संचालन मे हो रहे वाधा को तत्काल दूर करने का काम करे बरना किसान चुप बैठने वाला नहीं है जल्द आंदोलन शुरू किया जायेगा l
किसान नेता श्री टुडू ने बताया कि महेशखुंट पशु आहार फेक्टरी को लेकर किसानो, पशुपालको की बैठक 9 जून को खगड़िया सन्हौली किसान भवन मे रखा गया है l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें