.जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट चौसा मधेपुरा प्रखंड के कृषि कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खाद विक्रेताओं की बैठक प्रखंड प्रमुख रानी भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खाद बीज की मूल्य निर्धारण और उपलब्धता पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख रानी भारती ने कहा किसान को ससमय खाद बीज को उपलब्ध करवाए ताकि किसान निर्धारित समय से अच्छे तरीके खेती कर सके कृषक से उचित कीमत ही ले अन्यथा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया की विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड में निगरानी दल का गठन हो चुका है। जो शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण करेंगे गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ फौरन जांच कर कार्रवाई करेंगे।वही पूर्व मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद,प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश यादव,सांसद प्रतिनिधि अबुसालेह सिद्धकी, फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर सह कृषि समन्वयक अंबुज कुमार,आत्मा अधीक्षक दिनेश शर्मा कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार,खाद बीज विक्रेता अनिरुद्ध यादव, रतन अग्रवाल,मुरारी अग्रवाल सहित अन्य थोक एवं खुदरा खाद बीज विक्रेता मौजूद थे।
नई खबरें


