21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खगड़िया आरपीएफ के सहयोग से ट्रैन में छूटे हुए ट्रॉली बैग सही पहचान कर यात्री को सुपूर्द किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से कि आरपीएफ खगड़िया को एक कंप्लेन नं-2024090405333 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी सं- 18626 से एक यात्रा कर रही महिला यात्री का एक ट्रॉली बैग छूट गया गया है तथा महिला यात्री पटना में उतर गयी है | सूचना पाकर निरीक्षक प्रभारी आफ खगड़िया अरविंद कुमार राम के निर्देश पर प्रधान आरक्षी अजय कुमार द्वारा समय -20.00 बजे गाड़ी के खगड़िया आगमन पर अटेंड कर खोज बिन कर महिला यात्री के बताएं अनुसार उनका नीले रंग का ट्रॉली बैग सभी सामान सहित बरामद किया गया । इस सूचना पर पटना से आते समय कई स्टेशन- फतुहा ,बख्तियारपुर, मोकामा बेगूसराय आदि जगहों पर खोज बिन किया गया था परंतु उनका बैग बरामद नहीं हुआ था, तत्पश्चात आरपीएफ खगड़िया की तत्परता से खोजबीन के कर उनका ट्राली बैग बरामद किया गया । उक्त ट्राली बैग का मौके पर फ़ोटो ग्राफी एवं वीडियो ग्राफी किया गया | उक्त महिला यात्री से फोन पर सम्पर्क कर सामान के वारे मे पूछताछ किया गया ,तो उसके द्वारा बताया गया कि बैग मे दैनिक उपयोग की वस्तु ,चार्जर ,कुछ छोटे कास्टमेटिक गहने है ,जिसमे एक सोने का नाक का नथिया कीमत लगभग-2000/- बताई जो सभी सामान सुरक्षित था। उक्त बैग को सुरक्षित रेसूब पोस्ट खगड़िया मे रखा गया ,तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता एवं कंट्रोल को दिया गया | आज दिनांक -07.09.24 को समय लगभग -14.00 बजे उक्त महिला यात्री जिनका नाम –स्नेहा कुमारी उम्र -23 वर्ष ,पे0 –कृष्ण सिंह ,पता- नरही चांदी ,भोजपुर ,रेसूब पोस्ट खगड़िया मे उपस्थित हुयी ,तथा उक्त ट्रॉली बैग तथा बैग व सामान मिलान कर सही पाया ,तत्पश्चात उक्त महिला का उचित पहचान पत्र मिलान कर सही पाकर सामान को सुपुर्द किया गया | महिला यात्री ने अपना ट्रॉली बैग पाकर बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें