27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खेलो इंडिया कबड्डी के चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे रोहतास जिला के कबड्डी खिलाड़ी

जगदूत न्यूज सासाराम रोहतास से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सासाराम – 18 से 22 दिसम्बर तक चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए पटना में आयोजित चयन प्रतियोगिता में जिले के बालक व बालिका कबड्डी खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त आशय कि जानकारी डॉ आलोक कुमार तिवारी अध्यक्ष एवं दिव्या कुमारी नवनिर्वाचित सचिव रोहतास जिला कबड्डी संघ ने दिया। दिव्या कुमारी ने बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह के हवाले से बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कबड्डी स्पर्धा का आयोजन चेन्नई में 18 से 22 जनवरी 2024 तक होगा खेलो इंडिया में बिहार कबड्डी टीम के बालक एवं बालिका भाग लेने वाली खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित कबड्डी मैदान में दिनांक 02 जनवरी 2024 को 11:00 दिन से प्रारंभ किया जाएगा भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सीमा 1 जनवरी 2005 के बाद होनी चाहिए सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ चयन प्रतियोगिता में भाग लेनी होगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें