जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी प्रेम कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर तीन नाबालिक बच्चों को संदिग्ध व्यवस्था में इधर-उधर घूमते हुए अकेले देखा गया । बच्चों से पूछताछ किया गया तो, बच्चों ने अपना नाम और पता कुंदन कुमार उम्र लगभग 8 वर्ष, रोहन कुमार उम्र लगभग 10 वर्ष, नंदन कुमार उम्र लगभग 11 वर्ष, तीनों पिता बेचन यादव घर सहरसा वार्ड नंबर 28 , थाना सलखुआ जिला सहरसा बताया खगड़िया स्टेशन पर बिना अभिभावक के आने बाबत पूछताछ करने पर बताएं कि वह अपने घर से भाग कर अपने दोस्त से मिलने खगड़िया स्टेशन आ गया है तथा भूल गए हैं । इसके बाद तीनों बच्चों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित किया गया । तत्पश्चात समय करीब साडे 16:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे जिन्हें उक्त बरामद तीनों बच्चों को उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने तीन लावारिस बच्चे को देख चाइल्ड हेल्पलाइन उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु सही सलामत सुपुर्द
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


