जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा एवं मां गायत्री सेवा धाम सबलपुर मारर खगड़िया के मंत्री श्री विक्रम विशाल द्वारा खगड़िया स्टेशन से अपने पति से झगड़ा कर घर से भाग कर स्टेशन पर रोते हुए एक महिला को समय करीब 09:30 बजे रेस्क्यू किया गया । वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता मनीषा कुमारी पति रामकुमार घर रामगंज थाना मुफस्सिल जिला खगरिया बताई । पूछताछ में बताएं कि मेरा पति से झगड़ा हो गया जिसके कारण मैं भाग कर कहीं जाने के फिराक में खगड़िया आई थी । महिला के 4 साल का एक छोटा सा बच्चा था जो घर पर छोड़कर आई थी । महिला के पैर में चप्पल भी नहीं था जिसे देख सेवा धाम के द्वारा एक चप्पल खरीद कर दी गई । तत्पश्चात् महिला को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया जहां उसे समझाया बुझाया गया और उसके परिजनों को सूचित की गई । परिजन द्वारा आने में असमर्थता जताई , जिसके बाद महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा की सहायता से उक्त महिला को उसके घर पहुंचाकर उसके पति को समझा बूझकर सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ पति से झगड़ा कर घर से भाग कर स्टेशन पर रोते महिला को घर पहुंचा कर उनके पति को समझाए
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


