21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में एक बैग को जांच पड़ताल कर बरामद बैंग को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया

  जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सबदलपुर कैंपिंग ड्यूटी में कार्यरत आरपीएफ खगड़िया के स्टाफ प्रधान आरक्षी आकाश चंद्र भारती गाड़ी संख्या 03453 डाउन के समय करीब 16:30 बजे सबदरपुर स्टेशन पहुंचने पर चेकिंग के दौरान कुछ यात्रियों द्वारा बताया गया कि एक लावारिस बैग कोच में पड़ा हुआ है, सूचना पाकर प्रधान आरक्षी आकाश चंद्र भारती द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लावारिस बैग के बारे में छानबीन किया तथा आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ किया, परन्तु कोई भी यात्री कुछ भी नहीं बताया । तत्पश्चात बरामद लावारिस बैग को उक्त गाड़ी से उतार कर सब्दुलपुरा स्टेशन में समक्ष यात्रियों के विधिवत चेकिंग किया जिसमें कुछ नए पुराने स्पोर्ट्स के कपड़े तथा कुछ सर्टिफिकेट एवं एक डायरी आदि मिले । डायरी में प्राप्त एक फोन नंबर से पता करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद बैग श्री अजीत कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध प्रताप सिंह घर+ थाना अकबरनगर जिला भागलपुर का है। तत्पश्चात आज दिनांक 11/02/24 को सूचना पाकर बरामद बैग के स्वामी श्री अजीत कुमार सिंह सबदलपुर स्टेशन पहुंचे तथा अपनी बैग की पहचान की । बैग में रखे सभी सम्मान सहि सलामत पाया । पूछने पर बताया कि मैं उसी ट्रेन में बेगूसराय से सुल्तानगंज जा रहा था लेकिन मैं अपना बैग किसी अन्य कोच में रख दिया तथा मैं दुसरे कोच में बैठ गया था ‌ । बाद उचित जांच पड़ताल एवं पहचान के उपरांत बरामद बैंग को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया । बैग पाकर यात्री अजीत कुमार सिंह ने काफी खुशी जाहिर की और आरपीएफ को धन्यवाद दिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें