43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं बिहार उत्पाद विभाग खगड़िया के अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा एवं उनके टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की 180 ml कुल 36 बोतल के साथ खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी रेक पॉइंट के पास से गिरफ्तार किया गया। वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:- मुकेश साहनी उम्र करीब 34 वर्ष पिता स्वर्गीय रामदेव साहनी, साकीन शालिग्रामी काली स्थान, थाना साहेबपुर कमल जिला बेगूसराय वर्तमान 775 वार्ड नंबर 3 कोट मोहल्ला थाना कोट मोहल्ला जिला सोनीपत हरियाणा है । पकड़ाए व्यक्ति ने एक बैग में उक्त अंग्रेजी शराब लेकर हरियाणा के सोनीपत से गाड़ी संख्या 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस से अपने घर जाने के लिए खगड़िया आया था । बरामद शराब को मौके पर विधिवत जप्त कर, अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया तथा मौके की विधिक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद शराब के साथ बिहार उत्पाद विभाग खगड़िया लें जाया गया जहां मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है । बरामद शराब का कुल कीमत Rs 5400 /- है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें